KVS Exam Date 2023 : आ गया केंद्रीय विद्यालयों में 13,000 पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथियों का शेड्यूल, यहां देखें

KVS Exam Date 2023 : केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग 13,000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं।

 | 
KVS TGT, PGT,  Exam Date 2023 : केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग 13,000 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां ( KVS TGT, PGT, PRT Exam Dates ) जारी हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर पदों के अनुसार परीक्षा की तिथियां जारी की गई हैं। 

KVS TGT, PGT,  Exam Date 2023 : केंद्रीय विद्यालय में टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग 13,000 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियां ( KVS TGT, PGT, PRT Exam Dates ) जारी हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर पदों के अनुसार परीक्षा की तिथियां जारी की गई हैं। 

 

12 से 14 फरवरी 2023 के बीच टीजीटी पदों के लिए और 16 से 20 फरवरी के बीच पीजीटी पदों के लिए परीक्षा होगी। नीचे पूरी डेटशीट देखी जा सकती है। इस भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है। इन्हें अब परीक्षा तिथि के एलान का इंतजार था। अब परीक्षा तिथि जारी होने के बाद एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि की तारीख से लगभग 10 से 12 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। 

परीक्षा तिथियां ( KVS Recruitment Exam Dates )
परीक्षा की तिथि पद
07 फरवरी 2023 असिस्टेंट कमिश्नर 
08  फरवरी 2023 प्रिंसिपल
09 फरवरी 2023 वाइस प्रिंसिपल एवं पीआरटी (संगीत)
12 से 14 फरवरी 2023 टीजीटी
16 से 20 फरवरी 2023 पीजीटी
20 फरवरी 2023

फाइनेंस ऑफिसर, एई (सिविल) और हिंदी अनुवादक

21 से 28 फरवरी 2023 पीआरटी
01 से 05 मार्च 2023 जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
05 मार्च 2023 स्टेनोग्राफर ग्रेड- II
06 मार्च 2023 लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

 

बदला एग्जाम पैटर्न

इस बार केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी इसलिए अभ्यर्थियों की राह आसान करने के लिए केवीएस ने मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है।

 

 150 की बजाय 180 नंबर का प्रश्नपत्र

टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए 150 की बजाय 180 नंबर का प्रश्नपत्र आएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार लीडरशिप पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। पिछली बार 2018 में टीजीटी के लिए हुई परीक्षा में एक-एक अंक के 150 प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाक्रम के 40, तर्कशक्ति के 40, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी पर आधारित 40 प्रश्न थे। वहीं पीजीटी में सामान्य अंग्रेजी व हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाचक्र के 10, तर्कशक्ति के 10, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी के 20 और विषय पर आधारित 80 प्रश्न थे। 60-60 अंक का साक्षात्कार होता था।

 

इस बार टीजीटी-पीजीटी दोनों का एक ही प्रारूप रखा गया है। इस बार सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 05, कम्प्यूटर लिटरेसी 05 प्रश्न रहेंगे। इस बार पेडागॉजी को विस्तार देते हुए पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप को भी शामिल किया गया है और इस पर आधारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा विषय का महत्व बढ़ाते हुए 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे। 60 नंबर के साक्षात्कार में 30 नंबर का अध्यापन प्रदर्शन और 30 नंबर का साक्षात्कार होगा।

 

प्राचार्य व उप प्राचार्य के लिए 150-150 अंक के दो पेपर

प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए पहले 150 नंबर का एक प्रश्नपत्र होता था। इस बार 150-150 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे। पहले सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 10, कम्प्यूटर लिटरेसी के 10, शिक्षा से जुड़े 50 जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 50 प्रश्न होते थे। इस बार 150 अंकों के प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 15-15 प्रश्न, पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप पर आधारित 120 प्रश्न होंगे। जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग व प्रोफिशिएंसी इन कम्प्यूटर के कुल 50 प्रश्न जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 100 प्रश्न होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।