10वीं में मात्र 44% अंक; 13 बार फेल हुए लेकिन नहीं मानी हार, आखिरकार बन गए IAS अधिकारी

IAS अवनीश शरण एक बार नहीं बल्कि विभिन्न परीक्षाओं में 13 बार फेल हुए। मगर  उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। यहां तक कि उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में मात्र 44 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
 | 
IAS Awanish Sharan Success Story हमेशा कहा जाता है कि असफल होने के बाद हार नहीं माननी चाहिए। अगर आप संघर्ष करते रहें तो अंत में आपकी जीत होती ही है। सफलता के लिए यह सबसे मूल मंत्र है कि अंत तक संघर्ष करना चाहिए। इन दिनों एक IAS अधिकारी के सफलता की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। इंसान मानसिक तौर पर कितना भी मजबूत हो, लेकिन 10-12 बार फेल होने के बाद उसमें निराशा आ ही जाती है। इसके बाद भी IAS अधिकारी अवनीश शरण ने हार नहीं मानी।

हमेशा कहा जाता है कि असफल होने के बाद हार नहीं माननी चाहिए। अगर आप संघर्ष करते रहें तो अंत में आपकी जीत होती ही है। सफलता के लिए यह सबसे मूल मंत्र है कि अंत तक संघर्ष करना चाहिए। इन दिनों एक IAS अधिकारी के सफलता की कहानी लोगों का दिल जीत रही है। इंसान मानसिक तौर पर कितना भी मजबूत हो, लेकिन 10-12 बार फेल होने के बाद उसमें निराशा आ ही जाती है। इसके बाद भी IAS अधिकारी अवनीश शरण ने हार नहीं मानी।


IAS अवनीश शरण एक बार नहीं बल्कि विभिन्न परीक्षाओं में 13 बार फेल हुए। मगर  उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। यहां तक कि उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा में मात्र 44 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। मगर उन्होंने अपनी लगन के दम पर आखिरकार वह हासिल किया, जो हर स्टूडेंट का सपना होता है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में UPSC क्लियर कर IAS अधिकारी बनने में सफलता हासिल की। IAS अवनीश शरण ने एक ट्वीट कर अपनी सफलता की कहानी बताई है। 


IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट कर बताया है कि वह कितनी बार तथा किन-किन परीक्षाओं में फेल हुए। उनका ट्वीट आने के बाद ही तेजी से वायरल हो गया है। लोगों को IAS अधिकारी का ट्वीट बहुत ज्यादा प्रेरणादायक लग रहा है। ये ट्वीट उन लोगों के लिए नई किरण और उम्मीद है, जो कई कोशिश के बाद भी अबतक सफल नहीं हो पाएं हैं। IAS अवनीश शरण ने बताया कि वह 13 बार फेल हुए थे। इसके बाद वह UPSC परीक्षा क्रैक कर पाए थे। 



13 बार फेल होने के बाद नहीं मानी हार

IAS अधिकारी ने अपने ट्वीट में बताया कि 10वीं की परीक्षा में उन्होंने मात्र 44.7 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 12वीं में 65 प्रतिशत और ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद CDS और CPF में भी वह फेल हुए थे। वहीं, राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में वह 10 से अधिक बार फेल हुए थे। इसके बाद पहले प्रयास में UPSC परीक्षा भी क्रैक नहीं कर पाए थे और साक्षात्कार में फेल हो गए थे। लेकिन दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और उस समय उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।