बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे कला अध्यापकों के 37 पद

जिला ऊना में कला अध्यापकों के 37 पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना द्वारा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। 

 | 
jobs

ऊना। जिला ऊना में कला अध्यापकों के 37 पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना द्वारा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। कला अध्यापकों के यह पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके लिए जिला के समस्त रोजगार कार्यालयों द्वारा 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यार्थियों के नाम प्रायोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, ऊना देवेन्द्र चंदेल ने दी।

देवेन्द्र चंदेल ने कहा कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 5 पदों के लिए 31.12.2001 बैच, एससी वर्ग में 9 पदों के लिए 31.12.2008 बैच, एससी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2009 बैच, ओबीसी वर्ग में 1 पद के लिए 31.12.2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31.12.2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए अपटूडेट बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे। 

उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थी जो 8 अक्तूबर, 2021 के आधार पर नवीनतम आरएंडपी रुल्ज़ के अनुसार शैक्षणिक योग्यता को पूर्ण करते हैं और दर्शाए गए बैच से संबंधित हैं, वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए काउंसलिग की तिथियों बाद में निर्धारित की जाएंगी। उन्हांेने बताया कि आरएंडपी रुल्ज़ कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।