विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना हिमाचल की बेटी... खुद कबूल चुकी हैं बीफ खाने की बात

कंगना रनौत द्वारा बीफ कभी न खाने की बात कहे जाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद कई मंचों पर बीफ खाने की बात कबूल चुकी है। कांग्रेस नेता उनको बदनाम नहीं कर रहे हैं वे खुद इसकी जिम्मेवार हैं।

 | 
हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां बॉलीवुड क्वीन के सामने कांग्रेस राजा को उतरने जा रही है। मंडी संसदीय सीट से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उतरने की तैयारी में हैं। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। वहीं अब विक्रमादित्य सिंह ने मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर एक बार फिर निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा है कि कंगना रणौत का मंडी से हारना तय है। कंगना को हराकर वापस बॉलीवुड भेजा जाएगा। शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और वह उसका सम्मान करते हैं, लेकिन हिमाचल में हजारों बेटियां हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। कंगना रनौत द्वारा बीफ कभी न खाने की बात कहे जाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद कई मंचों पर बीफ खाने की बात कबूल चुकी है। कांग्रेस नेता उनको बदनाम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे खुद इसके लिए जिम्मेवार हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पसंद है और वो खाती हैं। इसपर कंगना ने एक्स पर लिखा था, 'मैं बीफ या कोई अन्य रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं। यह काफी शर्मनाक है कि मेरे बारे में बिल्कुल आधारहीन अफवाह फैलाई जा रही है। मैं योगिक और आयुर्वेदिक जीवन की वकालत करती हूं और इसे बढ़ावा देती हूं। इस तरह की तरीके मेरे इमेज को खराब करने में काम नहीं आएंगे। मेरे लोग मुझे जानते हैं और उनको पता है कि मुझे हिंदू होने पर गर्व हैं और उन्हें कोई भी चीज भटका नहीं सकता है, जय श्री राम।'

कंगना पर हमला बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हर मुद्दा उठेगा और सवाल जवाब भी होंगे जिसके लिए कंगना रनौत जवाब देने को तैयार रहें। मंडी में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, उसका हिमाचल के साथ कोई लेना देना नही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।