भकरेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने 43 पौधों को पहुंचाया नुकसान

भकरेड़ी गांव के उधम सिंह ने मलकीयत भूमि पर लगाए गए सफेदे के 40 पौधों और तूनी के तीन पौधों को क्षतिग्रस्त पहुंचाने की  पुलिस थाना बड़सर में शिकायत करवाई दर्ज 
 | 
बड़सर। उपमंडल बड़सर के तहत आनें वाली ग्राम पंचायत भकरेड़ी के गांव भकरेड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक मलकीयत भूमि पर लगे सफेदे के 40 पौधों और तूनी के तीन पौधों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भकरेड़ी गांव के उधम सिंह ने ने मलकीयत भूमि पर लगाए गए सफेदे के 40 पौधों और तूनी के तीन पौधों को क्षतिग्रस्त पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि उसने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उधम सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में वह घर पर रहते हैं। उन्होंने खाली समय में बीते दो साल पहले भकरेड़ी स्थित अपनी निजी भूमि पर उत्तम प्रजाति के सफेदे और तूनी के पौधे लगाए हैं। यह जमीन घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। रोजाना सुबह और शाम इन पौधों की सिंचाई के लिए पानी भी दिया गया।

वर्तमान में यह पौधे पांच से छह फुट ऊंचे हो गए हैं। लेकिन गत दिवस कोई अज्ञात व्यक्ति ने इन पौधों को बीच से तोड़ कर काफी नुकसान पहुंचा गया है। यह पौधे जालंधर से मंगवाए गए थे। उधम सिंह ने बताया कि उनका अपने किसी पड़ोसी या रिश्तेदार से कोई झगड़ा भी नहीं है। इसके बावजूद कोई अज्ञात व्यक्ति इन पौधों को क्षतिग्रस्त कर गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 
उधर डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।