विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया नगर पंचायत का क्लर्क

नगर पंचायत टाहलीवाल के एक क्लर्क को विजिलेंस ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है।
 | 
नगर पंचायत टाहलीवाल के एक क्लर्क को विजिलेंस ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है।

ऊना। नगर पंचायत टाहलीवाल के एक क्लर्क को विजिलेंस ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अशोक कुमार नगर पंचायत में अनुबंध के आधार पर लिपिक के पद पर कार्यरत था। शिकायतकर्ता ठेकेदार यशपाल शर्मा से आरोपी डंगे के निर्माण कार्य के लंबित बिल को पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके बाद ठेकेदार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर सोमवार को आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसवी एंड एसीबी की टीम ने अशोक कुमार को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा सात के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि एसवी एंड एसीबी की टीम ने यह मामला गंभीरता से लिया है और उच्च स्तर पर जांच की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।