वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हिमाचल में दौड़ी वंदे भारत बस, जानें क्या है खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर ही हिमाचल में अब वंदे भारत बस सेवा भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस बस को शुरू किया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 | 
वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर ही हिमाचल में अब वंदे भारत बस सेवा भी शुरू हो गई है।    हिमाचल के लोगों को रेलवे कनेक्टिवी की सुविधा से जोड़ने के लिए वंदे भारत बस सेवा शुरू की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस बस को शुरू किया गया है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पहली वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। वंदे भारत बस सेवा ऊना जिला के साथ-साथ पड़ोसी दिला कांगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी।  Vande Bharat Bus Service In Himachal

ऊना। देश में आवागमन को तेज रफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार ने 18 फरवरी, 2019 पहली सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी। यह ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। इसके बाद लगभग पांच सालों में देश के विभिन्न कोनों में यह सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू की गई थी। इसी में हिमाचल प्रदेश में शामिल हैं, जहां से ऊना जिला में स्थित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर ही हिमाचल में अब वंदे भारत बस सेवा भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें ः-Chamba News : चम्बा-चुवाड़ी सुरंग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 1500 करोड़ होंगे खर्च

हिमाचल के लोगों को रेलवे कनेक्टिवी की सुविधा से जोड़ने के लिए वंदे भारत बस सेवा शुरू की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस बस को शुरू किया गया है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पहली वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। वंदे भारत बस सेवा ऊना जिला के साथ-साथ पड़ोसी दिला कांगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। 

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में सियासी खेला जारी, कांग्रेस के छह बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायक पहुंचे उत्तराखंड

वंदे भारत बस पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस है, जिसे पर्टयन विकास निगम की ओर से शुरू किया गया है। यह बस सुबह 8:00 बजे कांगड़ा जिला के पालमपुर से चलेगी और नगरोटा, कांगड़ा तथा देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इससे वंदे भारत ट्रेन से आने-जाने वाले देहरा, कांगड़ा, नगरोटा और पालमपुर के यात्रियों को सफर सुगम हो जाएगा। वदे भारत बस सेवा की सुविधा लगातार मिलेगी। इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर ही हिमाचल में अब वंदे भारत बस सेवा भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस बस को शुरू किया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में 1500-1500 रुपये पाने के लिए सिर्फ ये महिलाएं हैं पात्र


कांगड़ा के लोगों को मिलेगा लाभ

वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बस सेवा के चलने से कांगड़ा के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कांगड़ा के लोगों को वंदे भारत ट्रेन में जाने के लिए यह बस सेवा काफी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे पहले कांगड़ा के लोगों को वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब-अंदौरा पहुंचना पड़ता था। मगर अब इस बस के चलने से लोगों को निजी वाहनों और टैक्सियों का सराहा नहीं लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें ः- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाएं खुलीं, सीएम में किया शुभारम्भ


शिमला से अयोध्या के लिए चलेगी बस

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ाने के लिए व्यवस्थित ढंग से बसों का जाल बिछाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट्स और धार्मिक पर्यटन स्थलों को बस रूटों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में चिंतपूर्णी से खट्टूशाम, हमीरपुर से वृंदावन और हमीरपुर से अयोध्या के लिए भी बस शुरू की गई है। शीघ्र ही ऊना और शिमला से अयोध्या के लिए एचआरटीसी की बस सेवाएं शुरू की जाएंगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।