तिरंगा हमारी आन, वान और शान, सहन नहीं करेंगे अपमान : वशिष्ठ

ऊना। तिरंगा हमारी आन, वान और शान है। तिरंगे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। यह बात शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कही है। उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले आंतकी संगठन को भी चेताया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में आजादी का दिन धूमधाम से मनाया जाएगा और देश की शान तिरंगा फहराया जाएगा। अगर उनमें (आतंकियों में) दम है तो रोक कर दिखाएं। वशिष्ठ ने कहा कि सोमवार को भी पत्रकारों को धमकी भरे फोन आए हैं। मगर इन फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। देश के लिए हम सब एक है।
उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को किसी ने आजतक चुनौती दी, उसका हश्र क्या हुआ है, सब जानते हैं। ऐसी गीदड़ भावकियों से हम डरने वाले नहीं है। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। उन्होंने आंतकवादी संगठन के मुखिया को चेताया कि वो तो डर कर विदेश में छुपा है और देशवासियों को धमकी दे रहा है। अगर दम है तो विल में से बाहर निकल कर सामने आए।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।