Ram Mandir : कांग्रेस MLA अयोध्या के लिए चलाएंगे निशुल्क बस, ट्रेन में भी कराएंगे यात्रा

विधायक चैतन्य शर्मा गगरेट वासियों के लिए अयोध्या जाकर श्री राम मंदिर के दर्शन करने के लिए निशुल्क बस सेवा व अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से एक साल तक मुफ्त यात्रा करवाएंगे।

 | 
 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो गए। देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क लेकर विशेष उत्साह रहा। देशवासी अपने घरों में रहकर भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। देशभर में अयोध्या में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मगर इस ऐतिहासिक पल के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दूरी बनाई रखी।

ऊना। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो गए। देशभर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा क लेकर विशेष उत्साह रहा। देशवासी अपने घरों में रहकर भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने। देशभर में अयोध्या में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मगर इस ऐतिहासिक पल के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दूरी बनाई रखी।

इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी विधायक ने एक साल तक के लिए हिमाचल से निशुल्क बस यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही विधायक ने अंब-अंदौरा से चलने वाली ट्रेन में भी यात्रियों के लिए सीट बुक रखने की बात कही है। अयोध्या के लिए निशुल्क बस चलाने का ऐलान करने वाले  विधायक चैतन्य शर्मा हैं। 

चैतन्य शर्मा पहली बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। वह ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम का गगरेट विधानसभा क्षेत्र के 16 धार्मिक स्थलों में लाइव प्रसारण भी दिखाया।  

22 फरवरी से मिलेगी फ्री बस सेवा

विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी से ही अयोध्या के लिए मुफ्त यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। 22 फरवरी से एक साल तक मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ गगरेट भी राम नाम में रंगा नजर आया। हर गांव के मुख्य मंदिर में शोभायात्रा, हवन और भंडारे नजर आए। विधायक चैतन्य शर्मा ने भंजाल के बड़ा तालाब मैदान में लाइव समारोह दिखाया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।