ऊना में टी स्टाल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

ऊना में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जिस्मफरोशी का यह धंधा टी-स्टाल की आड में चल रहा था। पुलिस ने ऊना के बसोली में चल रहे इस धंधे का भंडा फोड करते हुए दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है।
 | 
ऊना में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जिस्मफरोशी का यह धंधा टी-स्टाल की आड में चल रहा था। पुलिस ने ऊना के बसोली में चल रहे इस धंधे का भंडा फोड करते हुए दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इसके साथ ही टी-स्टाल संचालक महिला का जिस्मफरोशी करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।      जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ऊना की टीम को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बसोली गांव में एक टी स्टाल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

ऊना। ऊना में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जिस्मफरोशी का यह धंधा टी-स्टाल की आड में चल रहा था। पुलिस ने ऊना के बसोली में चल रहे इस धंधे का भंडा फोड करते हुए दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इसके साथ ही टी-स्टाल संचालक महिला का जिस्मफरोशी करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ऊना की टीम को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बसोली गांव में एक टी स्टाल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार शाम को टी स्टाल पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं को रेस्क्यू कर सखी-वन स्टाप सेंटर भेजा है, वहीं जिस्मफरोशी करवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

रेस्क्यू की गई महिलाएं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें गरीबी के कारण जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद पुलिस ने टी स्टाल की संचालिका को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी है।

थाना सदर प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दो लोगों को ग्राहक बनाकर टी स्टाल संचालक महिला के पास भेजा। इनके पास रुपये के नोट दिए और उनके नंबर अपने पास दर्ज कर लिए। पुलिस टीम टी-स्टाल से करीब 200 मीटर पीछे रुक गई। इसके बाद करीब आठ बजे दोनों ग्राहकों ने पुलिस को फोन कर सूचित किया कि उनकी डील हो चुकी है।  उन्होंने इसके बदले दलाल महिला को 1000-1000 रुपये दिए हैं। 

इसके बाद पुलिस टीम ने टी स्टाल में दबिश देकर एक कमरे से भेजे गए ग्राहकों के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 27 वर्षीय महिला और दूसरे कमरे से लखनऊ निवासी 25 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दलाल महिला उन्हें जिस्मफरोशी करवाने के लिए बसोली लाई। इसके बाद पुलिस ने टी स्टाल संचालक महिला को गिरफ्तार कर लिया और दोनों महिलाओं को रेस्क्यू कर सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। इसके बाद सोमवार को उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


थाना सदर प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि मामले में टी स्टाल की आड़ में जिस्मफरोशी करवाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।