Himachal News : मुकेश अग्निहोत्री की BJP को खुले मंच से चुनौती, 'दम है तो तोड़कर दिखाएं सरकार'

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy Cm Muukesh Agnihotri) ने हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) को खुले मंच से चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में दम है तो हिमाचल की सरकार को तोड़कर दिखाए।
 | 
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy Cm Muukesh Agnihotri) ने हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) को खुले मंच से चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में दम है तो हिमाचल की सरकार को तोड़कर दिखाए। वह मंगलवार देर शाम को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर तंज कसा। 

ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Deputy Cm Muukesh Agnihotri) ने हिमाचल भाजपा (Himachal BJP) को खुले मंच से चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में दम है तो हिमाचल की सरकार को तोड़कर दिखाए। वह मंगलवार देर शाम को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर तंज कसा। 

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की आंधी आएगी तो भाजपा के पन्ने हवा में उड़ते नजर आएंगे। केंद्र में इस दफा कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ रही है। जनता गलतफहमी में अनुराग ठाकुर को संसद न चुने। जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बनी है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों महत्वपूर्ण पद इस क्षेत्र को मिले हैं।

उन्होंने कांग्रेस के बागी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह सरकार काम करती रास नहीं आ रही थी और इसे गिराने का प्रयास किया। मगर अब हालात यह है कि यह सभी लोग खुद हवा में लटक कर रह गए हैं। भाजपा के एक राज्यसभा सांसद को चुनने के चक्कर में नौ लोग सड़क पर आ गए हैं, जिनमें से 6 उपचुनाव में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और तीन के इस्तीफे कुछ दिन में ही मंजूर होने वाले हैं।


भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर कसा तंज

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं पर चुटकी ली और कहा कि इस तरह के पन्ने विधानसभा चुनाव में भी आए थे, लेकिन सभी पन्ने कांग्रेस की आंधी में हवा में उड़ गए। भाजपा के नेताओं के पास भाषण के अलावा और कुछ नहीं है। एक बार देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी थी तो वाजपेयी सरकार के रिपीट होने के दावे भी करते थे, लेकिन अंत में लोकसभा चुनाव हुआ और सरकार कांग्रेस की आई। 


किसी के झांसे में न आएं कांग्रेस के कार्यकर्ता

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल प्रधानमंत्री पद पर बने रहने से इतरा रहे भाजपाइयों को याद रखना चाहिए कि 10 साल तक मनमोहन सिंह ने भी देश की सरकार चलाई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा में दावा करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में मोदी की सरकार बिल्कुल भी नहीं रिपीट होने वाली। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी के झांसे में आकर अपना वोट भाजपा के प्रत्याशी को न दें। एकजुट होकर सतपाल रायजादा को अनुराग ठाकुर के मुकाबले जिताकर संसद में भेजिए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।