ऊना में ट्रक अनलोड करते मार्बल पत्‍थर के नीचे दबे पांच लोग, दो की मौत

जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में तीन दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। एक ट्रक से मार्बल पत्थर उतारते समय पांच मजदूर उसके नीचे दब गए।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में तीन दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक से मार्बल पत्थर उतारते समय पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल अस्‍पताल ऊना ले जाया गया।

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में तीन दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसा जिला मुख्यालय ऊना में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक से मार्बल पत्थर उतारते समय पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी तीन मजदूरों को पत्थर के नीचे से निकालकर सिविल अस्‍पताल ऊना ले जाया गया।


चिकित्‍सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है हादसे में घायलों की स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी सचिवालय के निर्माणाधीन भवन में मार्बल पत्थर उतारते समय हादसा पेश आया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि बाकी घायलों की स्थिति अभी नाजुक है।

​​​​
हादसे का शिकार हुए लोगों में चार छत्तीसगढ़, जबकि एक बिहार का रहने वाला है। ये सभी लोग मिनी सचिवालय भवन निर्माण कार्य में लगे गए थे। इसी बीच शनिवार को सुबह मार्बल की गाड़ी अनलोड होने के लिए पहुंची थी। गाड़ी से मार्बल उतारने के लिए इन पांचों ने कार्य शुरू किया तो गाड़ी के बीच मार्बल को टिकाने और बैलेंस के लिए लगाई गई स्पाट अनियंत्रित हो गई, जिससे पांचों मार्बल के नीचे दब गए।


इसी बीच जहां बचाओ-बचाओ की आवाजें लगाने लगीं। साथी मजदूरों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद इन्हें एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। डीसी राघव शर्मा स्वयं घायलों के कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसडीएम निधि पटेल ने कहा कि मृतकों के स्‍वजनों को मौके पर 25-25 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।