ऊना के टटेहड़ा में जल के महत्व और संरक्षण पर मंथन
ऊना। नेहरू युवा केन्द्र (Nehru Yuva Kendra) ऊना के तत्वाधान में रविवार को ग्राम पंचायत टटेहड़ा में जल के महत्व और संरक्षण (water conservation) को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। नेहरू युवा केन्द्र (Nehru Yuva Kendra) द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर (Gagrat MLA Rajesh Thakur) ने की।
विधायक राजेश ठाकुर (Gagrat MLA Rajesh Thakur) ने कहा कि आज देश के हर राज्य जल संकट से जूझ रहा है। देश के कई शहरों में पानी का काफी किल्लत (Sortage Of Water) है। आज प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण (water conservation) के महत्व को समझना होगा और जल के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने जल संकट पर काबू पाने के उद्देश्य से ही जल शक्ति अभियान शुरु किया है। उन्होंने कहा कि भू-जल (Ground water) के गिरते स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संग्रहण (Rainwater Harvesting) को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस मौके पर जल के महत्व व संरक्षण पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विधायक राजेश ठाकुर ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधान इंदु बाला, स्वयं सहायता समूह संगठन की महिलाएं, प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान सरदार पूर्ण सिंह, स्वयं सेवक हेम रजत व स्वयं सेविका रविना, राजेश सिंह, कर्मचंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।