तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का ऊना में मनाया जश्न

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर जिला भाजपा ऊना के जश्न मनाया।
 | 
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर जिला भाजपा ऊना के जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

ऊना। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर जिला भाजपा ऊना के जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा नेता रामकुमार ने तीन राज्यों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाईकमान को बधाई दी है। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह है वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। अब यह तय हो गया है कि वर्ष 2024 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारी थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया।

हिमाचल की ही तरह इन दोनों राज्यों में भी कांग्रेस ने जनता से वही वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी वादाखिलाफी का जवाब देगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।