गगरेट में खुला स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय, विधायक राजेश ठाकुर ने किया शुभारंभ

गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को गगरेट के पुराने नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किए गए स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय को लोकार्पण किया।
 | 
विधानसभा क्षेत्र गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को गगरेट के पुराने नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किए गए स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय को लोकार्पण किया।विधायक राजेश ठाकुर ने जिला प्रशासन को इस अभिनव पहल पर बधाई दी और नगर पंचायत गगरेट का लाइब्रेरी खोलने के लिए स्थान देने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा गगरेट में लाइब्रेरी सबका सपना था, जो पूरा हो गया है। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

ऊना। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को गगरेट के पुराने नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किए गए स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय को लोकार्पण किया।विधायक राजेश ठाकुर ने जिला प्रशासन को इस अभिनव पहल पर बधाई दी और नगर पंचायत गगरेट का लाइब्रेरी खोलने के लिए स्थान देने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा गगरेट में लाइब्रेरी सबका सपना था, जो पूरा हो गया है। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने चिंतपूर्णी महिला उत्थान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। 

राजेश ठाकुर ने कहा कि जल्द ही गगरेट में एक आधुनिक पार्क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके लिए सेना की जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है। इस पार्क की चार दिवारी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा, जिसके लिए 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। दस लाख रुपए वह विधायक निधि से देंगे जबकि 10 लाख जिला प्रशासन देगा। उन्होंने मंत्रिमंडल द्वारा अमलैहड़ तथा बढ़ेड़ा राजपूता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा विभिन्न श्रेणियों के सात पद भरने को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा क्षेत्र गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को गगरेट के पुराने नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 5 लाख रुपये की धनराशि से तैयार किए गए स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय को लोकार्पण किया।विधायक राजेश ठाकुर ने जिला प्रशासन को इस अभिनव पहल पर बधाई दी और नगर पंचायत गगरेट का लाइब्रेरी खोलने के लिए स्थान देने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा गगरेट में लाइब्रेरी सबका सपना था, जो पूरा हो गया है। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।


वहीं, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक उपमंडल में पुस्ताकालय खोलने को प्रयासरत हैं, ताकि पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले उपमंडल स्तर पर ऊना, हरोली तथा अंब में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं तथा यह चौथा पुस्तकालय है, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को पढ़ने के लिए किताबें मिल सकें। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण तैयार होगा।

राघव शर्मा ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की मदद से महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रखेगा। इससे पूर्व एसडीएम सौमिल गौतम ने विधायक राजेश ठाकुर व उपायुक्त राघव शर्मा का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी महिला उत्थान केंद्र प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 80 हजार रुपए की पांच सिलाई मशीनें रखी गई हैं। उन्होंने पुस्तकालय व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए सभी का धन्यवाद किया। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।