हिमाचलः एक ही जगह 80 लोगों से भरी दो टूरिस्ट बसें दुर्घटनाग्रस्‍त, लड़की की मौत

जिला बिलासपुर में रविवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पर्यटकों से भरी दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।
 | 
जिला बिलासपुर में रविवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पर्यटकों से भरी दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में रविवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पर्यटकों से भरी दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के स्वारघाट में एक टूरिस्ट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। उसके कुछ ही देर बाद पीछे से तीव्र गति से आ रही एक और टूरिस्ट बस भी इसी स्‍थान पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद पुलिस कर्मी ने दूसरी बस के चालक को रुकने का इशारा किया था। हादसा के कारण सड़क पर लोग ही लोग थे। मगर पुलिस के इशारा करने के बाद भी ड्राइवर बस को ब्रेक नहीं लगा पाया। इससे बस अनियंत्रित होकर ढांक पर लटक गई। इस पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी बस में घायल हुई एक लड़की सड़क के किनारे खड़ी थी। पहले हादसे में तो लड़की सुरक्षित बच गई, लेकिन दूसरी बस ने उसे सड़क पर ही रौंद दिया। 

जिला बिलासपुर में रविवार सुबह मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पर्यटकों से भरी दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।


दोनों बसों में 80 सवारियां थीं। बीस के करीब यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी ठीक हैं। पहली बस मनाली की तरफ से अमृतसर जा रही थी। अचानक गड़ा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बस में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। यह सभी नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए हिमाचल आए हुए थे। टूरिस्‍ट बस पंजाब नंबर की है। दूसरी बस दिल्‍ली नंबर की है। बताया जा रहा है इस बस में सवार अधिकतर लोग दिल्‍ली के ही हैं। 

ये लोग भी मनाली से वापस दिल्‍ली जा रहे थे। हादसे पंजाब और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए हैं। इस कारण घायलों को नंगल अस्‍पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई और जख्मी यात्रियों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम प्राथमिक उपचार कर रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।