Himachal Cabinet: हिमाचल में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, जानें किसके पास कौन विभाग

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर विक्रमादित्य सिंह का कद बढ़ाया है।

 | 
Himachal News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा दे दिया है। इसके अलावा हाल ही में मंत्री बने राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन के साथ नगर नियोजन और हाउसिंग विभाग का भी दे दिया गया है।    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास की सामान्य प्रशासन, गृह और योजना के साथ वह सभी अन्य विभाग रहेंगे, जिनका आवंटन नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने अब भी मुख्य विभागों के अलावा ऊर्जा, वन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे विभाग अपने पास ही रखे हैं। 

शिमला। Himachal News : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा दे दिया है। इसके अलावा हाल ही में मंत्री बने राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन के साथ नगर नियोजन और हाउसिंग विभाग भी दे दिया गया है। 


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास की सामान्य प्रशासन, गृह और योजना के साथ वह सभी अन्य विभाग रहेंगे, जिनका आवंटन नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने अब भी मुख्य विभागों के अलावा ऊर्जा, वन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे विभाग अपने पास ही रखे हैं। 

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सहकारिता विभाग भी सौंपा गया है। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के पास अब जल शक्ति विभाग, परिवहन विभाग भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी होगी। धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। 

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। चंद्र कुमार के पास पहले की तरह ही कृषि और पशुपालन विभाग रहेगा। हर्षवर्धन चौहान को उद्योग और संसदीय कार्य के साथ श्रम एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। इससे पहले उद्योग मंत्री से आयुष विभाग यादविंद्र गोमा को भी आयुष और खेल विभाग के साथ कानून विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


रोहित ठाकुर को भी नए विभाग की जिम्मेदारी 

जगत सिंह नेगी को राजस्व बागवानी, जनजातीय विकास के साथ जन समस्या निवारण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। रोहित ठाकुर को उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के साथ प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग दिया गया है। अनिरुद्ध सिंह के विभागों में कोई फेरबदल नहीं है। उनके पास पहले की तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ही रहेगा।


बढ़ाया गया विक्रमादित्य सिंह का कद!

इससे पहले जब दो नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को विभागों का आवंटन किया गया था, तो मुख्यमंत्री ने रोहित ठाकुर हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह के विभाग वापस लिए थे। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन्हें जल्द ही नए विभागों की जिम्मेदारी सौंप जाएगी। उस वक्त लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नाराज होने की खबरें भी सामने आ रही थी। हालांकि अब विक्रमादित्य सिंह को एक बार दोबारा बड़े विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसे विक्रमादित्य सिंह के कद में बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।