क्योरटेक फार्मा कंपनी के MD को दिल्ली में मिलेगा यह सम्मान

बद्दी स्थित क्योरटेक फार्मूलेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को 3 अक्तूबर को दिल्ली में पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान दिया जाएगा।

 | 
.

बीबीएन। बद्दी स्थित क्योरटेक फार्मूलेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को 3 अक्तूबर को दिल्ली में पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान दिया जाएगा। भारतीय बौद्ध संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुमित सिंगला को सम्मानित करेंगे। 

भारतीय बौद्ध संघ हर वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंयती, महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन तथा पंडित दीनदयाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम आयोजित करता है। इसमें महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत महिला चिकित्सकों, शिक्षकों, समाज सेविकाओं, महिला कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं किसान तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। सुमित सिंगला को भी इस वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। 3 अक्तूबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिंगला को सम्मानित करेंगे।

सिंगला ने जहां अपनी कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को रोजगार दिया है। कोविड के दौरान भी जीवन रक्षक दवाओं का निर्माण कर जनहित में कार्य किया है। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सुमित ने अपनी कंपनी के प्लांट के साथ लगते दो किमी क्षेत्र में पौधारोपण कर उसे हरा-भरा कर दिया है। सिंगला बताते हैं कि इसे और विकसित किया जाएगा। दो किमी क्षेत्र में एक फुटपाथ तैयार किया जाएगा। इसमें लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी में बाहर से सभी लोग आजीविका कमाने आ रहे हैं, लेकिन यहां पर इसे रहने लायक बनाने का भी सभी को प्रयास करना चाहिए।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।