पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की मां का निधन, मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने जताया शोक
शांति गौतम
बीबीएन। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की माता सरस्वती देवी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सांसद की माता ने शनिवार देर रात को अंतिम सांस ली है। सांसद चंदेल की मां के अकस्मात निधन पर हिमाचल के नेताओ ने शोक जताया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मंत्री गुरकीरत कोटली, हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, मंत्री राजिंद्र गर्ग, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, शिशु धर्मा, त्रिलोक जम्वाल, विधायक राकेश जम्वाल, सुभाष ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राराणा, संजय रतन, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, राम कुमार चौधरी, राजेश धर्माणी, सुखविंदर सुक्खु, डॉ. बाबु राम गौतम, तिलक राज शर्मा, बंबर ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बलनाहता, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, आशीष पटियाल सहित करणी सेना के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।