हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम : रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी, 19 फरवरी के लिए रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा के साथ ही कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्का हिमपात हुआ है। रविवार सुबह सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग (Himachal Pradesh Weather Update) के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने फिर करवट बदल ली है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा के साथ ही कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्का हिमपात हुआ है। रविवार सुबह सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं।     मौसम विभाग के 19 फरवरी के लिए हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदान इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रविवार सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में बादल छाए हुए हैं। शिमला और धर्मशाला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ा रहा है।

वेब डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग (Himachal Pradesh Weather Update) के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने फिर करवट बदल ली है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। 13,050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा के साथ ही कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्का हिमपात हुआ है। रविवार सुबह सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। 

मौसम विभाग के 19 फरवरी के लिए हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदान इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रविवार सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में बादल छाए हुए हैं। शिमला और धर्मशाला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ा रहा है।

उधर, निचले क्षेत्रों कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, मंडी समेत अन्य क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। चोटियों पर हिमपात शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले एक सप्ताह से कुल्लू में काफी अधिक गर्मी महसूस की जा रही थी। रविवार को एकाएक मौसम बदलने से फिर से शीतलहर चल रही है। इससे लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं। 


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 20 और 21 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि घाटी के किसान व बागवान बारिश व बर्फबारी के इंतजार में है। बारिश व बर्फबारी होने से घाटी के किसानों व बागवानों को फायदा मिलेगा। 19 और 20 फरवरी 2024 के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली गिरने और ओलों के साथ बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।