आपदा प्रभावित क्षेत्रों का BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दौरा, पीड़ितों से मिले

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सिरमौर जिले में भारी बारिश बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा ले रहे हैं। 

 | 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सिरमौर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
  

राजबन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रदेश की किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद में पीछे नहीं रहेगी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चिंतित हैं और मैं प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि बनकर बाढ़ तथा बारिश से हुए नुकसान का ज्यादा लेने आया हूं।

उन्होंने कहा कि बादल फटने से प्रभावित परिवारों की दास्तान सुनकर मन बड़ा दुखी है। इस भारी बारिश से प्रदेश का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रकृति के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। जिन परिवारों की क्षति हुई है, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। आज मैं प्रदेश के लोगों का दुख दर्द बांटने तथा उनकी भावना सुनाने आया हूं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

जेपी नड्डा ने कहा कि पीड़ित परिवारों की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को पांवटा साहिब में विधायक सुखराम चौधरी तथा नाहन और शिमला में सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हल करवाएंगे। वह शिमला में जाकर आज मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। स्थानीय लोगों की जो भी समस्या हैं, उसका मुख्यमंत्री से हल करवाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और जिला सिरमौर भाजपा के प्रतिनिधि तथा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिला सिरमौर के सतोन पहुंचे हैं। वह सिरमौरी ताल तथा कच्ची ढांग में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आए हैं। भाजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सिरमौर जिले में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल में सिरमौरी ताल में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।