नाना-नानी के घर रह रही नाबालिग से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

युवती शादी के झांसे में आकर बार-बार आरोपी से शारीरिक संबंध बनाती रही। घटना सिरमौर जिला के पांबटा साहिब उपमंडल की है।
 | 
POLICE FIR

पांबटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती शादी के झांसे में आकर बार-बार आरोपी से शारीरिक संबंध बनाती रही। घटना सिरमौर जिला के पांबटा साहिब उपमंडल की है। पीड़ित नाबालिग पांबटा साहिब में अपने नानी-नानी के घर में रहती थी और यहीं जान पहचान होने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की दी शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह नाना-नानी के साथ रहती थी। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला लड़का अनीश मिश्रवाला गांव का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि युवक उससे शादी का वादा कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। कुछ सप्ताह पहले अनीश अपने दोस्त साजिद को लेकर आया तथा कहने लगा कि वह अब उसे तंग नहीं करेगा। 


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे साजिद के घर बातचीत के लिए बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। साजिद के घर पहुंचने पर अनीश ने फिर नाबालिग के साथ दुराचार किया। युवती के साथ हुई इस वारदात के बाद वह अपने नाना-नानी के घर से लौट आई। बावजूद इसके अनीश उसके घर चक्कर काटता रहा। लगभग 8 से 10 दिन पहले अनीश उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर पांबटा साहिब ले आया और मादक पदार्थ खिला-पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अनीश उसे उसी हालात में छोड़कर चला गया। इसके बाद घर लौट कर पीड़िता ने पूरी वारदात का जिक्र पिता से किया। इसके बाद पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।