रोहड़ू के प्राइमरी स्कूल में छात्र से क्रूरता, मुख्य अध्यापिका पर FIR दर्ज; वीडियो वायरल

सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापिका द्वारा एक छात्र के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आया।
 | 
शिमला रोहड़ू शिक्षिका क्रूरता	Shimla Rohru Teacher Cruelty प्राइमरी स्कूल छात्र पिटाई वीडियो	Primary School Student Beating Video रीना राठौर मुख्य अध्यापिका निलंबन	Reena Rathore Headmistress Suspension हिमाचल टीचर ने बच्चे को पीटा	Himachal Teacher Beaten Student सरकारी स्कूल गावना रोहड़ू FIR	Govt School Gawana Rohru FIR शिमला टीचर पर केस दर्ज	Shimla Teacher Booked for Assault कांटेदार झाड़ी से पिटाई	Teacher Used Thorn Bush to Beat स्कूली बच्चे से क्रूरता हिमाचल	Cruelty with School Child Himachal वायरल वीडियो टीचर पिटाई	Viral Video Teacher Beating रोहड़ू प्राथमिक स्कूल खबर	Rohru Primary School News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापिका द्वारा एक छात्र के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आया।

महिला टीचर ने बच्चे को स्कूल में कांटेदार झाड़ियों से पीटा। इस दौरान बच्चे को नंगा किया गया और फिर उसके बदन पर कई बार कांटेदार झाड़ियों से वार किया गया। अब इस मामले में रोहड़ू पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मामला रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय गावना (केंद्र कुटारा) का है। आरोप है कि विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रीना राठौर ने एक छात्र को अमानवीय तरीके से दंडित किया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षिका छात्र की कमीज उतारकर उसे कांटेदार झाड़ी से बुरी तरह पीट रही हैं।

बच्चे को इस तरह क्रूरता से पीटने का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुख्य अध्यापिका रीना राठौर के खिलाफ छात्र से क्रूरता करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुख्य अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एक उच्च-स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

पूरी घटना की वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर खासे नाराज हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुप ने इस मामले में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। हालांकि महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। अब महिला टीचर के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।