Shimla murder : पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया आरोपी, विधानसभा में भी मचा हंगामा

शिमला के मॉल रोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की गंडासे से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। 
 | 
Crime Arrested शिमला के मॉल रोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की गंडासे से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सितेंद्र पाल सिंह है। पुलिस आरोपी को शिमला ले आई है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिमला। शिमला के मॉल रोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने रेस्टोरेंट के कर्मचारी की गंडासे से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सितेंद्र पाल सिंह है। पुलिस आरोपी को शिमला ले आई है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और शिमला के मॉल रोड के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पिछली रात उसने ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी को गंडासे से मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पहले कसुम्पटी गया, फिर बस स्टैंड से चंडीगढ़ होते हुए सिरसा जा पहुंचा था। शिमला पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के जरिये बीती रात उसे सिरसा में दबोच लिया।

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात आरोपी को सिरसा से गिरफ़्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आरोपी ने रेस्टोरेंट कर्मी मनीष (21) निवासी कोटी, कुपवी (चौपाल) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मनीष करीब एक साल से मालरोड के एक रेस्तरां में काम कर रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पता लगाया कि रेस्तरां के साथ लगते कैफे में दिसंबर 2023 से काम कर रहे सिरसा (हरियाणा) के सितेंद्र पाल सिंह ने वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी कैफे में चोरी का प्रयास कर रहा था। शीशा टूटने की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी बाहर निकले तो देखा मनीष लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़ा था। खून बह रहा था। पुलिस कर्मियों ने मनीष को उठाया और आईजीएमसी ले गए। यहां उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने से मनीष की मौत हो गई। दरअसल मनीष रेस्तरां में पार्ट टाइम नौकरी करने के साथ-साथ कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। परिवार का वह इकलौता बेटा था।

हिमाचल विधानसभा में भी मचा हंगामा

आईजीएमसी में मनीष की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा किया। इससे पहले मालरोड पर भी उनकी पुलिस से बहस हुई। परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।