हिमाचल में शास्त्री बैचवाइज भर्ती बहाल, अब कौन होंगे पात्र यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आखिरकार शास्त्री बैचवाइज भर्ती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन भर्तियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद 21 नवंबर, 2023 को रोक दिया गया था।
 | 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आखिरकार शास्त्री बैचवाइज भर्ती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन भर्तियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद 21 नवंबर, 2023 को रोक दिया गया था। तब शास्त्री डिप्लोमा धारकों ने राज्य सरकार से मांग की थी कि इस भर्ती में बीएड या पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को न लिया जाए। पूरे मामले पर विचार करने के बाद अब भर्ती को बहाल करने का फैसला हुआ है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आखिरकार शास्त्री बैचवाइज भर्ती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन भर्तियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद 21 नवंबर, 2023 को रोक दिया गया था। तब शास्त्री डिप्लोमा धारकों ने राज्य सरकार से मांग की थी कि इस भर्ती में बीएड या पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को न लिया जाए। पूरे मामले पर विचार करने के बाद अब भर्ती को बहाल करने का फैसला हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः-हाईकोर्ट ने DGP और SP कांगड़ा को पदों से हटाने के दिए आदेश, जानें क्या है मामला


शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक को शास्त्री बैचवाइज भर्ती शुरू करने के लिए मंगलवार को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि बैचवाइज भर्ती का जो प्रोसेस रोका गया था, उसको शुरू कर दिया जाए, जबकि भर्ती अंतिम नतीजा कोर्ट में चल रहे मामलों को देखते हुए घोषित किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्तियां देने से पहले हाईकोर्ट से अनुमति ली जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Bharmour Accident : भरमौर में खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत


यह भर्ती पहले के विज्ञापन के अनुसार और एनसीटीई के वर्तमान नियमों के तहत होगी। यानी शास्त्री के अलावा बीएड और संस्कृत में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के अभ्यर्थी भी इसके लिए पात्र होंगे। राज्य सरकार ने शास्त्री के लिए 494 पदों को भरने की अनुमति 19 सितंबर, 2023 को दी थी और इनमें से आधे पद अब बैचवाइज माध्यम से भरे जा रहे हैं। पहली बार संशोधित भर्ती नियमों के तहत यह भर्ती हो रही है। 

यह भी पढ़ेंः-पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेललाइन पर पांच माह बाद कल से फिर दौड़ेगी ट्रेन

नौ जिलों में 494 पदों पर होनी है शास्त्री भर्ती 

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नौ जिलों के लिए आवंटित पदों को ब्यौरा जारी किया था। नौ जिलों में कुल 494 पदों पर शास्त्री भर्ती होनी है। इसमें से 50 प्रतिशत पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के लिए दो माह का टारगेट दिया है। अभी नौ जिलों को ही 494 पद आवंटित किए गए हैं, तीन जिलों बिलासपुर, चंबा और लाहौल स्पीति को पद आवंटित नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-मुख्यमंत्री ने ठियोग में आपदा प्रभावितों को 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि की वितरित


शास्त्री के 50 फीसदी पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से से भरे जाने हैं

शास्त्री के 50 प्रतिशत लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। सीधी भर्ती के लिए आयोग को आवेदन भेजा जाएगा। शिक्षा सचिव द्वारा 19 सितंबर को 5291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए निदेशालय को आदेश किए गए थे। शास्त्री के 494 पद हैं। शास्त्री के 494 पदों पर भर्ती एनसीटीई के नियमों के तहत ही होनी है। भर्ती नियमों में संशोधन की प्रक्रिया काफी लंबी है। इसमें काफी वक्त लग जाता है, लेकिन इस पर रोक लगा दी गई है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।