Ram Mandir: अयोध्या पहुंचते ही कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लगाया जय श्री राम का नारा

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। 
 | 
Photo लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या पहुंच गए हैं। रविवार को अयोध्या में पहुंचते हैं विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिय पर जय श्रीराम का नारा लिखा। सोमवार यानी आज विक्रमादित्य सिंह भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शनिवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली गए थे। रविवार को दिल्ली से जाते हुए पहले उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मुलाकात की। इसकी जानकारी स्वयं मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर दी।

उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा.. उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद से आज लखनऊ में शिष्टाचार मुलाक़ात की। हिमाचल प्रदेश में अपने विभाग के कार्य को और बेहतरीन करने के लिए वह PMGSY-3 वह NABARD की सड़कों के कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश से नयी तकनीनिक्यों को हिमाचल में अपनाने का प्रयास किया जाएगा।  हिमाचल के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे। सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। 


इसके बाद रविवार को रात साढ़े बजे वह अयोध्या पहुंचे। राज्य की कांग्रेस सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।  विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से 4 जनवरी को यह जानकारी साझा की थी। 

इस बाबत विक्रमादित्य सार्वजनिक तौर पर कई बार कह चुके हैं कि मेरे पिता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने हमेशा देव समाज और सनातन धर्म को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसे आगे लेकर जाने का मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।