शिमला में पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा चिट्टा के साथ गिरफ्तार, चार साथी भी धरे

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे को शिमला पुलिस ने एक होटल से एक महिला और चार दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है 
 | 
हेरोइन के साथ गिरफ्तार। चिट्टा नशीला पदार्थ।

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा का नशा लगातार पांव पसार रहा है। लगातार पुलिस चिट्टा के साथ तस्करों और नशे करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में हिमाचल पुलिस ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे के शिमला बसे स्टैंड के पास एक होटल से चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोग गिरफ्तार किए हैं, जिनमें एक युवती भी शामिल है। जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वो सब नशे में थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टे सहित प्रकाश लंगाह और अन्य को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने जानकारी देते बताया कि आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्रकाश लंगाह को पहले भी नशे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसे चिट्टा के साथ काबू किया है, जिसकी जांच चल रही है।

बता दें कि पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश को इससे पहले मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय में पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की गई है। सुच्चा सिंह लंगाह दो बार विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सुच्चा सिंह लंगाह का छोटा बेटा है। बताया जाता है कि वो नशे का आदी है। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर शिमला थाने में ले गई, जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।