नशा तस्करों के खिलाफ हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 लाख की संपत्ति फ्रीज

हिमाचल पुलिस ने शिमला के रोहड़ू के नशा तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने इस तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने की पुष्टि की है। 
 | 
युवाओं को नशा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ हिमाचल पुलिस सख्त करवाई कर रही है। हाल ही में हिमाचल पुलिस ने शिमला के रोहड़ू के नशा तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने इस तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने की पुष्टि की है। 

शिमला। युवाओं को नशा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ हिमाचल पुलिस सख्त करवाई कर रही है। हाल ही में हिमाचल पुलिस ने शिमला के रोहड़ू के नशा तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने इस तस्कर की 52 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने की पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि एसएचओ रोहड़ू की ओर से फ्रीजिंग ऑर्डर पास किया गया था। अब इस आर्डर को भारत सरकार ने कंफर्म कर लिया है। ऐसे में रोहड़ू के रहने वाले तस्कर अंकेश कुमार की 52 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज हो गई है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को इसी वर्ष थाना रोहड़ू के तहत एनडीपीएस का एक मामला पेश आया था। 


इस मामले में आरोपी अंकेश कुमार से 43.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। साथ ही 1,76,175 रुपये कैश भी बरामद किया गया था। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इसी मामले में आरोपी की 18 लाख रुपए की गाड़ियां भी फ्रीज करने की तैयारी है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि शिमला पुलिस जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए सक्रिय रूप से कम कर रही है।  


आने वाले दिनों में भी शिमला पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। जो लोग भी नशे की तस्करी में सम्मिलित है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशे का तस्कर यह कतई ना सोचे कि वह नशा बेचकर संपन्न हो जाएगा और उसके खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं होगी। नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस एक रणनीति के तहत काम कर रही है। सभी नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।