President Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

President of India in Shimla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार सुबह आधिकारिक पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। शनिवार सुबह राजधानी शिमला के कल्याणी हेलीपैड पर 10:15 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
 | 
President of India in Shimla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार सुबह आधिकारिक पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। शनिवार सुबह राजधानी शिमला के कल्याणी हेलीपैड पर 10:15 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने राष्ट्रपति की अगवानी की। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने आधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट गईं। राष्ट्रपति मुर्मू चार से आठ मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। आठ मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) में छह मई को सातवां दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से पहुंचेंगी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान करेंगी। इनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं।

राजधानी शिमला के तारा देवी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 मई को 12:50 बजे पहुंचेंगी और मंदिर में भंडारा ग्रहण करेंगी। द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति हैं जो तारा देवी मंदिर के भंडारे में शामिल होंगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, अनाडेल से लेकर कल्याणी हेलिपैड के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

सीआईडी अलग से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। रिज और मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1,200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की भी चेकिंग की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।