कारगिल युद्ध पर प्रतिभा सिंह का बयान सैनिकों का अपमान: भाजपा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी इतना गिर गई है कि उनकी शहादत का ही अपमान कर दिया। कांग्रेस के पास ना तो नीति है ना नेता है और नीयत है।

 | 
विनोद ठाकुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपुचनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी बीच मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने विवादास्पद बयान देकर वीरभूमि हिमाचल के लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। दरअसल, मंडी नाचन विधानसभा के नांडी गांव में जनसभा के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि कारगिल की लड़ाई कोई बड़ा युद्ध नहीं था। भाजपा ने प्रतिभा सिंह की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने सोमवार को कहा कि प्रतिभा सिंह का बयान कि कारगिल युद्ध, कोई बड़ा युद्ध नहीं था, हैरान करने वाला है। भाजपा इसे प्रदेश के साथ देश के सैनिकों का अपमान मानती है। उन्होंने कहा कि कारगिल में देश ने हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिकों के साथ 527 जांबाजों को खोया था। उनका इस तरह का बयान देकर प्रदेश के साथ देश के लाखों सैनिकों का अपमान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल वीर और सैनिकों की भूमि है और भाजपा इनका अपमान सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 527 वीर जवान शहीद हुए थे। इनमें 52 जवान हिमाचल प्रदेश के थे। वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी इतना गिर गईं कि उनकी शहादत का ही अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है ना नेता है और नीयत है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की जनता देशद्रोहियों से घिरे नेताओं के आरोपों से गुमराह होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंडी से उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर सच्चे सैनिक हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध में मां भारती की सेवा की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।