Himachal News: शिमला के रामपुर में फटे बादल, कई मकान बहे, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने के मामले सामने आए हैं। चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने के मामले सामने आए हैं। इससे सेब के बगीचों और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई मकान बाढ़ में बह गए हैं और कइयों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने के मामले सामने आए हैं। इससे सेब के बगीचों और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई मकान बाढ़ में बह गए हैं और कइयों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


जानकारी के अनुसार, रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात 11 बजे  और उसके बाद बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। वहीं कई सेब के बगीचों में पानी भर गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने कहा कि पंचायत के कंधार गांव में बादल फटा है। उन्होंने कहा कि सरपारा गांव का सपंर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए।


आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को येलो अलर्ट है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। राज्य में अभी भी 500 से अधिक सड़कें ठप पड़ी हैं। सैकड़ों जलापूर्ति योजनाएं और बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।