राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को हिमाचल में छुट्टी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में भी 22 जनवरी को छुट्टी होगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में छुट्टी की घोषणा कर दी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी है।
 | 
 हिमाचल प्रदेश में भी 22 जनवरी को छुट्टी होगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में छुट्टी की घोषणा कर दी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी है। मगर हम प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी करने की घोषणा करते हैं। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिमला स्थित राम मंदिर में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ रामचरितमानस पाठ आरंभ हुआ| Himachal Pradesh | January 22 Holiday | CM Sukhvinder Singh Sukhu | Ram Mandir | Pran Pratishtha Shimla | Akhand Jyoti | Ramcharitmanas | Jaakhu Mandir | Ram Statue Muhurat Ceremony

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भी 22 जनवरी को छुट्टी होगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में छुट्टी की घोषणा कर दी है। सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दी है। मगर हम प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी करने की घोषणा करते हैं। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिमला स्थित राम मंदिर में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ रामचरितमानस पाठ आरंभ हुआ।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राम मंदिर पहुंचकर अखंड ज्योत प्रज्वलित की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने 22 जनवरी को पूरे दिन की सरकारी छुट्टी देने की घोषणा की। इसके अलावा जाखू में प्रस्तावित श्री राम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात कही। सीएम सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, राम किसी पार्टी विशेष के नहीं है। वह इस देश की संस्कृति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहले ही 22 जनवरी को छुट्टी की मांग कर चुके थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा करती है।

जाखू में बनेगी भगवान राम की मूर्ती

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला के प्रसिद्ध जाखू में मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मगर हिंदू परंपराओं में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त और समय देखा जाता है। सही और शुभ मुहूर्त देखकर जाखू में भी श्री राम की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया जाएगा। बता दें की शिमला की विभिन्न हिंदू संस्थाओं ने भगवान हनुमान के धाम जाखू में बजरंगबली की 108 फीट मूर्ति के साथ 111 फीट राम की मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पारित किया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।