Breaking News: राम सुभग सिंह का इस्तीफा, RD Dhiman बने हिमाचल के मुख्य सचिव

मुख्य सचिव (CS) राम सुभग सिंह ने देर शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी एवं ACS आरडी धीमान को ब्यूरोक्रेसी का नया मुखिया बनाया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव (CS) राम सुभग सिंह ने देर शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी एवं ACS आरडी धीमान को ब्यूरोक्रेसी का नया मुखिया बनाया है। राम सुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) पद के लिए भी आवेदन किया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद देर रात सरकार ने आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।  himachal-chief-secretary-ram-subhag-singh-resign as cs

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव (CS) राम सुभग सिंह ने देर शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी एवं ACS आरडी धीमान को ब्यूरोक्रेसी का नया मुखिया बनाया है। राम सुभग सिंह 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) पद के लिए भी आवेदन किया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद देर रात सरकार ने आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा भी मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दोनों आला अधिकारियों ने इसके लिए आवेदन किया। अब कुल आवेदन 54 हो हैं। इनमें वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस व आईएफएस कैडर के अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकार और अधिवक्ताओं के नाम भी शामिल हैं। राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का पद सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नरेंद्र चौहान का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद 30 जून से रिक्त है।

जयराम सरकार ने धीमान को सातवें CS के तौर पर तैनाती दी गई है। आरडी धीमान को वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि धीमान से सीनियर 1987 बैच की ACS निशा सिंह, 1988 बैच के ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अली रजा रिजवी और ACS संजय गुप्ता है। ऐसे में नए CS की तैनाती के वक्त ACS निशा सिंह और ACS संजय गुप्ता की वरिष्ठता को ध्यान में नहीं रखा गया। अब आगामी दिनों में देखना दिलचस्प रहेगा कि सरकार इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी सौंपती है और इन्हें किस तरह मनाएगी।

वहीं पूर्व मुख्य सचिव के पद छोड़ने के बाद उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) लगाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस तरह की चर्चाएं राम सुभग सिंह के CIC पद के लिए आवेदन के बाद से जारी है। राम सुभग सिंह की रिटायरमेंट होनी थी। हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी एवं ACS आरडी धीमान को ब्यूरोक्रेसी का नया मुखिया बनाया है। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वीरवार देर सांय अपने पद से इस्तीफा दिया और सरकार ने देर रात आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।