कांग्रेस ने शिमला में निकाला कैंडल मार्च, सुक्खू बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही केंद्र सरकार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक कैंडल मार्च निकला। कांग्रेस ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असंवैधानिक तरीकों से हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला।
 | 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक कैंडल मार्च निकला। कांग्रेस ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असंवैधानिक तरीकों से हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक कैंडल मार्च निकला। कांग्रेस ने यह कैंडल मार्च कथित तौर पर असंवैधानिक तरीकों से हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के लिए भाजपा नेतृत्व के खिलाफ निकाला। कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें ः-Himachal Political Crisis : निर्दलीय विधायक आशीष और बागी चैतन्य के पिता पर FIR, ये हैं आरोप


कैंडल मार्च आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने अनैतिक तरीके अपनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकार को आघात पहुंचाने तथा जनमत की अनदेखी करने की कोशिश की गई। पूर्व की भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया और उनके वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेशवासियों पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया। 

यह भी पढ़ें ः-भरमौर के हड़सर में बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत


सीएम सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इसी भावना से कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व बढ़ाने के सफल प्रयास किए हैं। इस दौरान अपनी पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करते हुए युवा, महिला, किसान व कर्मचारियों सहित प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।

हिमाचल सरकार पर नहीं है कोई संकट : प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है। पांच साल के लिए चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान पर मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में मोदी सरकार न तो रोजगार दे सकी और ना ही महंगाई कम कर सकी। रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी सिर्फ नाम के लिए कम किए। प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बोलते हैं लेकिन प्रदेश की उन्होंने अनदेखी की। प्राकृतिक आपदा आने पर प्रदेश को कोई मदद नहीं दी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है। पांच साल के लिए चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया है। सोमवार शाम को शिमला के रिज मैदान पर मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में मोदी सरकार न तो रोजगार दे सकी और ना ही महंगाई कम कर सकी। रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी सिर्फ नाम के लिए कम किए। प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बोलते हैं लेकिन प्रदेश की उन्होंने अनदेखी की। प्राकृतिक आपदा आने पर प्रदेश को कोई मदद नहीं दी। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।