Himachal News: CM सुक्खू केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले, फोरलेन और हाईवे के लिए मांगा बजट

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग (MORTH) मंत्री नितिन गडकरी ​​​​​​(Nitin Gadkari) से मुलाकात की।
 | 
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग (MORTH) मंत्री नितिन गडकरी ​​​​​​(Nitin Gadkari) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में​ बंद पड़े या कछुआ गति से आगे बढ़ रही फोरलेन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की मांग की।

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग (MORTH) मंत्री नितिन गडकरी ​​​​​​(Nitin Gadkari) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल में​ बंद पड़े या कछुआ गति से आगे बढ़ रही फोरलेन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की मांग की।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गडकरी को हिमाचल में नेशनल हाईवे (National Highway) की खस्ताहाल से अवगत कराया। उन्होंने हाईवे की मरम्मत के लिए केंद्र से बजट देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा सैद्धांतिक तौर पर हिमाचल के लिए घोषित 69 हाईवे का मामला भी उठाया।

बता दें कि राज्य सरकार ने 52 सड़कों की अलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्र को सौंप रखी है। मगर, केंद्र सरकार 4 साल से इन पर कुंडली मारकर बैठी है। अलाइनमेंट रिपोर्ट को अप्रूव नहीं किया जा रहा। ‌इस वजह से हिमाचल में केंद्र द्वारा 2014 से 2017 के बीच घोषित 69 में से एक भी स​​​​​ड़क हाईवे नहीं बन पाई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।