realitynews_logo
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • इनसाइड हिमाचल
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल एवं स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • जम्मू-कश्मीर / लदाख
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • इनसाइड जम्मू-कश्मीर
  • खेल
  • राजनीति
  • Reality Thinking
  • Jobs/ Careers
    • General Knowledge
    • Question Bank
    • Banking Jobs
    • Defense Jobs
    • Police Jobs
    • Railway Jobs
    • State Govt Jobs
  • More
    • Breaking News
    • वायरल
    • Video
    • Featured
    • Travel
    • अपराध-हादसा
    • Business
    • Fashion
    • Music
    • Sport
    • फिल्मी गॉसिप
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य-फिटनेस
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • Breaking News
  • Featured
  • खेल
  • Travel
  • अपराध-हादसा
  • राजनीति
  • Reality Thinking
  • Jobs/ Careers
  • हिमाचल प्रदेश
    • इनसाइड हिमाचल
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल एवं स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • More
    • Travel
    • अपराध-हादसा
    • Business
    • Fashion
    • Music
    • Sport
    • फिल्मी गॉसिप
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य-फिटनेस

Home

हिमाचल प्रदेश

शिमला

सुक्खू कैबिनेट में किस मंत्री के पास है कौन-सा विभाग यहां देखिए

By News Room Thu, 12 Jan 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने पास रखे ये विभाग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास वित्त, गृह, कार्मिक, योजना, सामान्य प्रशासन सहित मंत्रियों को आवंटित नहीं दिए गए विभाग रहेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विभागों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास तीन विभाग

मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विभागों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग ही रहेगा।

कर्नल धनीराम शांडिल को दिए तीन विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग रहेगा।

कांगड़ा से एक मात्र मंत्री चंद्र कुमार को दो विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिले से एक मात्र मंत्री बनाए गए ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार कृषि विभाग के साथ पशुपालन विभाग देखेंगे।

हर्षवर्धन चौहान को तीन विभाग

मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग का जिम्मा दिया गया है।

जगत सिंह नेगी को भी तीन विभागों की जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जनजातीय जिला किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के पास राजस्व के अलावा बागवानी और जनजातीय विकास विभाग रहेगा।

रोहित ठाकुर को शिक्षा से जुड़े विभागों की कमान

रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

अनिरूद्ध सिंह को दो विभागों की कमान

मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज की कमान दी गई है।

विक्रमादित्य सिंह को पीडब्ल्यूडी के साथ खेल विभाग

शिमला ग्रामीण के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को सुखविंद्र सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सौंपा गया है। जो विभाग मंत्रियों में अवंटित नहीं हुए हैं, वह सभी विभाग मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे।

JUST IN

MOST READ

logo

Reality News

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Follow Us