ट्रांसगिरी क्षेत्र नहीं, हाटी को ट्राइबल दर्जा, मुख्यमंत्री बोले- SC को ST से रखा बाहर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के ट्रांसगिरी क्षेत्र (Transgiri area) को नहीं, बल्कि हाटी सामुदाय (Hatti Community) को ट्राइबल (Tribe) घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thkaur) ने कहा कि अभी हाटी कम्युनिटी (Hatti Community) को संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन को मंजूरी मिली है। जहां तक शैड्यूल एरिया की बात है। उस पर आगे अध्ययन करेंगे और शैड्यूल एरिया को संविधान के आर्टीकल 244 के अंतर्गत ट्राइबल के लिए प्रत्यत्न करेंगे।
जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) के लोगों को ट्राइबल के स्टेटस से बाहर रखा गया है। इससे SC के लोगों के हित सुरक्षित रहेंगे। ट्रांसगिरी क्षेत्र (Trasgiri Area) में कुल 91,446 की SC आबादी को ट्राइबल का स्टेटस नहीं मिलेगा। क्योंकि राज्य सरकार ने एससी समुदाय के विरोध को देखते हुए इस तरह का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। पच्छाद में एससी समुदाय के 21,594 लोगों, रेणुका जी में 29990 लोगों, सिलाई में 30456 और पांटवा साहिब में एससी समुदाय के 9406 लोगों को ट्राइबल से बाहर रखा गया है।
जयराम ठाकुर ने हाटी को ट्राइबल का दर्जा मिलना ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1967 में जब उत्तराखंड के जोनसार क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा दिया गया तो उस दौरान कई परिवारों के साथ ऐसा हुआ कि एक भाई को ट्राइबल का दर्जा मिल गया दूसरा भाई नॉन ट्राइबल रह गया। ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोगों ने ट्राइबल स्टेटस के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि ट्रांसगिरी क्षेत्र को ट्राइबल का दर्जा मिलने से पूर्व में घोषित जनजातीय लोगों का हक नहीं छीना जाएगा। कुछ लोग इसे लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं।
1.59 लाख लोग होंगे लाभान्वित
जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्राइबल का दर्जा मिलने से 154 पंचायतों के 1,59,716 लोग लाभान्वित होंगे। शिलाई विधानसभा की 58 पंचायतों की 66,775 की आबादी लाभान्वित होंगी। पच्छाद विधानसभा हल्के की 34 पंचायतों की 27,261 लोग, रेणुका जी हल्के की 44 पंचायतों के 122 गांव की 40,357 लोग और पांवटा साहिब की 18 पंचायतें व 31 गांव के 25,323 लोग लाभान्वित होंगे। इससे ट्रांसगिरी क्षेत्र के लोगों को विशेष योजनाओं को लाभ मिलेगा।
सीएम का कांग्रेस पर तंज
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो काम बड़े लोग नहीं कर पाए, उन्हें छोटे लोग कर रहे हैं। उनका इशारा कांग्रेस के बड़े सियासी परिवार की ओर था। उन्होंने कहा किबल्क ड्रग पार्क, शिमला में आजादी के बाद पहली टनल बनाना और अब हाटी समुदाय को ट्राभबल का दर्जा दिलाना डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर और 10 हजार को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।