संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को बनाया हिमाचल कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह....

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेशों पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम को संजय अवस्थी और चंद्रशेखर की नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस में दो नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्तियां दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेशों पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम को इनकी नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया है। 

जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय अवस्थी हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी हैं। जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से एक मात्र कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर को भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष थे। अब हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों की संख्या चार हो गई है। 

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इनमें से राजेंद्र राणा और हर्ष महाजन कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस में नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजय अवस्थी और चंद्रशेखर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी हैं। कुछ महीने पहले तक चर्चा थी कि प्रतिभा सिंह के मंडी से चुनाव लड़ने के चलते प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार इनमें से किसी एक नेता को मिलेगा। मगर प्रदेश में सियासी उठापटक के बाद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चा पर अब विराम लग गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।