Ram Mandir : राम मंदिर पहुंचे सीएम सुखविंद्र, 22 जनवरी को हिमाचल में छुट्टी का ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही राम मंदिर में हाजिरी भरी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राम मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही राम मंदिर में हाजिरी भर ली है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राम मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। उनके साथ कई कांग्रेस नेता और अधिकारी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

शिमला। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के प्रमुख को लोगों निमंत्रण दिए गए हैं। मगर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर आक्रमण है और कांग्रेस को राम विरोधी करार दे रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही राम मंदिर में हाजिरी भरी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राम मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। उनके साथ कई कांग्रेस नेता और अधिकारी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में माथा टेका और प्रदेश की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू बोले - हिमाचल में नहीं होगी 2,600 गेस्ट टीचरों की भर्ती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह राम मंदिर अयोध्या नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ही स्थित है। मुख्यमंत्री ने माथा टेकने के बाद एक्स (ट्वीटर) लिखा, "राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम"। उन्होंने कहा, "आज शिमला के श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के चरणों में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रभु श्री राम सबका कल्याण करें। जय-जय सियाराम"।

यह भी पढ़ेंः-55 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा, आयुष्मान भारत योजना में दोगुना होगा इंश्योरेंस कवर !

राम मंदिर में सुंदर पाठ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 22 जनवरी को हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। जाखू में हनुमान जी के साथ श्रीराम की मूर्ति लगेगी। प्रदेश के लोगों से कल प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दिये जलाने का भी आह्वान किया। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम ने  प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दिये जलाने का भी आह्वान किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।