हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी, लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा

लोकसभा चुनाव के लिए अभी से 400 पार के नारा दे रही भाजपा हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी में है। चार लोकसभा क्षेत्रों वाले हिमाचल प्रदेश में इस समय तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट कांग्रेस की हिस्से में है।

 | 
लोकसभा चुनाव के लिए अभी से 400 पार के नारा दे रही भाजपा हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी में है। चार लोकसभा क्षेत्रों वाले हिमाचल प्रदेश में इस समय तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट कांग्रेस की हिस्से में है। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, शिमला, हमीरपुर और मंडी कुल चार संसदीय क्षेत्र सीटें हैं। इनमें शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर से भाजपा के सांसद हैं, जबकि मंडी लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है। अब माना जा रहा है कि हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल सकती है।

वेब डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से 400 पार के नारा दे रही भाजपा हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी में है। चार लोकसभा क्षेत्रों वाले हिमाचल प्रदेश में इस समय तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट कांग्रेस की हिस्से में है। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, शिमला, हमीरपुर और मंडी कुल चार संसदीय क्षेत्र सीटें हैं। इनमें शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर से भाजपा के सांसद हैं, जबकि मंडी लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस का कब्जा है। अब माना जा रहा है कि हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल सकती है।

यह भी पढ़ें ः-Himachal Political Crisis : निर्दलीय विधायक आशीष और बागी चैतन्य के पिता पर FIR, ये हैं आरोप


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चार चुनाव जीतने वाले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस बदलाव की जद में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो गत दिनों उन्हें अपने घोषित कार्यक्रम छोड़कर अचानक दिल्ली जाना पड़ा। दिल्ली से उन्हें हाईकमान का बुलावा आया था। माना जा रहा था कि हिमाचल के भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप के नामों की घोषणा होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें ः-Himachal Political Crisis : कांग्रेस ने बनाई समन्वय समिति, क्या खत्म होगा संकट?

अनुराग ठाकुर की सीट बदलने की चर्चा बीते कुछ समय से चल रही है। अनुराग ठाकुर को कभी चंडीगढ़ तो कभी कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में उतारने की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में बगावत के बाद सुजानपुर के अयोग्य करार दिए जा चुके विधायक राजेंद्र राणा ने भी अपने तार भाजपा के साथ जोड़ लिए हैं। ऐसे में हमीरपुर से राजेंद्र राणा का नाम भी चर्चाओं में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा भी हमीरपुर से टिकट के दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें ः-अयोग्य घोषित विधायकों की याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गए

अब बात मंडी लोकसभा क्षेत्र की हो तो यहां से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं और वीरभद्र फेक्टर भी अभी काम कर रहा है। ऐसे में भाजपा मंडी से दमदार प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अभिनेत्री कंगना रनौत के नामों की चर्चाएं चल रही हैं। लोकसभा उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जीती थी। अब भाजपा फिर इस सीट पर जीत चाहती है।

यह भी पढ़ें ः-सुधीर शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप; बोले, पार्टी नेता ने कुछ ताकतों को दी मेरी सुपारी


कांगड़ा लोकसभा में कई नामों पर चर्चाएं चल रही हैं। कांगड़ा से मौजूदा सांसद किशन कपूर का नाम इस बार राज्य चुनाव समिति ने हाईकमान को नहीं भेजा है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, डॉ. राजीव भारद्वाज और त्रिलोक कपूर के नाम भेजे जाने की सूचना है। कांगड़ा सीट से कांग्रेस के बागी नेता सुधीर शर्मा पर भी भाजपा हाईकमान की नजरें हैं। शिमला से चार नाम भेजे शिमला (आरक्षित) सीट से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप के साथ पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व मेयर कुसुम सदरेट और शशि बाला के नाम भेजे गए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।