बॉलीवुड क्वीन कंगना के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगी रानी प्रतिभा सिंह ! कांग्रेस हाईकमान पर टिकीं नजरें
Himachal Lok Sabha election 2024 : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इन दिनों खूब चर्चाओं में है। इस सीट की चर्चा भाजपा की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत की वजह से हो रही है। कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर राजनीति में एंट्री ले रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी इस सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। मगर बुधवार को चंडीगढ़ में हुई कोऑर्डिनेशन मीटिंग में प्रतिभा सिंह का नाम मंजूर हो गया है। उनके पक्ष में ही प्रस्ताव पारित किया गया है।
यह भी पढ़ें ः-संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को बनाया हिमाचल कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष, प्रतिभा सिंह....
चंडीगढ़ में कोऑर्डिनेशन मीटिंग में प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लगने के बाद अब प्रस्ताव पर विचार करने और औपचारिक घोषणा करने का दायित्व केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अब प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लगना बाकी है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि 'रानी' प्रतिभा सिंह को कांग्रेस बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के खिलाफ उतारने वाली हैं। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से अभिनेत्री यामी गौतम के चुनाव लड़ने की भी खूब चर्चाएं हुई थीं। इसको कांग्रेस की तरफ से अफवाह करार दिया गया था।
यह भी पढ़ें ः-हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागियों को टिकट देकर फंसी भाजपा, अपने ही छोड़ने लगे साथ
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्हें पार्टी का आदेश है कि उन्हें मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ना होगा। पार्टी का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि उन्होंने कहा -मैंने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अपनी मजबूरियां और कारण बता दिए हैं। प्रदेश में उपचुनाव भी जरूरी हैं। इसलिए मैंने एक जिम्मेवारी देने को कहा था। कई समस्याओं को मैंने उठाया है, कुछ फैसले हो गए हैं। कुछ शेष हैं। मुझे आश्वासन मिला है कि सभी बातें पूरी होंगी। सरकार और संगठन चुनाव में एकजुट होकर उतरेंगे।
#WATCH | Himachal Pradesh Congress chief Pratibha Singh says, "We discussed which candidates we have to field. We have asked for some time on this so that we can think again and field the most powerful candidates..."
— ANI (@ANI) March 27, 2024
On contesting the Lok Sabha election from Mandi, she says,… pic.twitter.com/4xZPVbNALg
प्रतिभा के इस बयान से मंडी से उनके चुनाव लड़ने पर स्थिति स्पष्ट होने के संकेत मिले हैं। चंडीगढ़ बैठक में सरकार और संगठन के गिले-शिकवे दूर किए गए। संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने हमीरपुर संसदीय सीट से चौंकाने वाला प्रत्याशी तय करने के संकेत दिए हैं। अब 5 और 6 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर मंथन होगा। उधर, सरकार और संगठन में नियुक्तियों से पहले समन्वय समिति को नाम भेजकर मंजूरी लेने पर भी सहमति बनी है। हर 15 दिन में समिति की बैठक होगी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।