हिमाचल के मौसम पर बड़ा अपडेट, अब चार दिन लगातार होगी बारिश और बर्फबारी

Himachal Weather : मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
 | 
Himachal Pradesh Weather : हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कई दिनों से भीषण ठंड की चपेट में चल रहे हिमाचल का तापमान और नीचे जा सकता है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों का तापमान शून्य से नीचे चला गया था। मौसम विभाग द्वारा अब बारिश को लेकर भी अपडेट जारी कर दिया गया है। बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ जाएगा। Himachal Weather  Himachal Pradesh  Today weather  Change in weather  Rain and snowfall in himachal  Indian Meteorological Department  Western disturbance  Dry and cold conditions  Temperature drop  Two days of snowfall  Possibility of rain  Tourists in Shimla  Chilly conditions in Shimla  Himachal Weather news Himachal me mousam kaisa hai Himachal News Hindi  Himachal Shimla News Tourist Place Snowfall  Snowfall In Manali  Update from the Meteorological Department 

शिमला। Himachal Pradesh Weather : हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कई दिनों से भीषण ठंड की चपेट में चल रहे हिमाचल का तापमान और नीचे जा सकता है। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों का तापमान शून्य से नीचे चला गया था। मौसम विभाग द्वारा अब बारिश को लेकर भी अपडेट जारी कर दिया गया है। बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ जाएगा।  


मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक लगातार बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। बारिश और बर्फबारी के बाद इन इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ेगी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बीते दिनों ठंड के प्रकोप से हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पानी के स्रोत बर्फ में बदल गए थे। इस दौरान कई झीलों, नदियों और झरनों में बर्फ जम जाने की स्थिति सामने आई थी। प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में पिछले कई दिनों से पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। 


पहाड़ों की रानी शिमला के मौसम का हाल

एक तरफ जहां प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है, वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम और अधिकत तापमान में वृद्धि गई। मौसम विभाग ने बताया है कि शिमला में पिछले सालों के मुकाबले कम ठंड पड़ी है। ऐसे में पर्यटकों का काफी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के लाहौल-स्पीति जिले का कुकुमसेरी स्थान सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

कब होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 25 जनवरी से मौसम करवट ले सकता है और 28 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फ़बारी होने के आसार हैं। 25 जनवरी को मैदानी व मध्यपवर्तीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। 26 व 27 जनवरी को मैदानी भागों को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिला के बीबीएन में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।