कांगड़ा के नरदेव सिंह बने हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, संभाला कार्यभार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के लुथान गांव निवासी नरदेव सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया।
 | 
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को अध्यक्ष मिल गया है। इससे कामगार कल्याण बोर्ड को कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के लुथान गांव निवासी नरदेव सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को अध्यक्ष मिल गया है। इससे कामगार कल्याण बोर्ड को कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के लुथान गांव निवासी नरदेव सिंह कंवर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को इतने महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंप कर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाज़ा है। वह कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली आम जन के कल्याणार्थ रही है, जिसमें बच्चों, महिलाओं, किसानों एवं वृद्धजनों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह बोर्ड भी आम जन से संबंधित बोर्ड है और वह बोर्ड से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड राजीव कुमार, बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।