मंडी में नौकरी का झांसा देकर विधवा महिला से किया दुष्कर्म, बल्ह थाने में केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।
 | 
HIMACHAL के इस DISTRICT में पांच साल की मासूम का दुष्कर्म

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिवालसर स्थित एक गेस्ट हाउस में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

 

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला सुंदरनगर क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने मेडिकल कॉलेज नेरचौक गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी व्यक्ति से हुई। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उसका मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद शनिवार को आरोपी ने महिला को नौकरी से संबंधित बात करने के लिए फोन किया और नेरचौक में मिलने के लिए बुलाया। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे नेरचौक से रिवालसर ले जाकर एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वह आरोपी का नाम और पता नहीं जानती, जिससे पुलिस के सामने चुनौती और बढ़ गई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बल्ह थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।