फिल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, सुपरस्टार हीरोइन वाली फिल्म भी होगी फ्लॉप : सुक्खू

करसोग में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है। कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का पर स्टोरी पिटी हुई है।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है। कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का पर स्टोरी पिटी हुई है। कंगना मेहनत कर सुपर स्टार बनी हैं, अच्छी बात है लेकिन आपदा में उन्होंने प्रदेश का कोई सहयोग नहीं किया। आमिर खान ने 25 लाख रुपये चुपचाप दिए और कंगना प्रदेश सरकार का अकाउंट ही ढूंढती रहीं। 

मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फिल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है। कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का पर स्टोरी पिटी हुई है। कंगना मेहनत कर सुपर स्टार बनी हैं, अच्छी बात है लेकिन आपदा में उन्होंने प्रदेश का कोई सहयोग नहीं किया। आमिर खान ने 25 लाख रुपये चुपचाप दिए और कंगना प्रदेश सरकार का अकाउंट ही ढूंढती रहीं। 


सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह से अपना पिंड छुड़ाने के लिए कंगना को टिकट दिलाई है। उन्हें पता था कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और वह जीत भी जाएंगे, इसलिए किसी और को लड़ा दो। विक्रमादित्य सिंह अच्छे व्यक्ति हैं, जनता का दर्द व पीड़ा जानते हैं, आपके बीच रहते हैं। आपदा के समय पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते इन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। 


उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर तो मुख्यमंत्री बनकर पांच साल सोए रहे। जब वोट के जरिये जनता ने उन्हें नकार दिया तो नोटों के दम पर सत्ता हथियाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों को खरीद लिया। हेलीकॉप्टर में एक महीने तक चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और दिल्ली घुमाते रहे। जयराम ठाकुर को कुर्सी की इतनी भूख सता रही थी कि मुख्यमंत्री बनने के लिए काला कोट पहनकर बैठ गए थे

 
सीएम सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर ने यह सोच लिया था कि सरकार का बजट पास होने से पहले ही सुबह सात बजे शपथ भी ले लेंगे, लेकिन जिस भगवान को चुनौती देते हुए वह कह रहे थे कि यह सरकार नहीं बचती, उसी भगवान के आशीर्वाद से हमारी सरकार बची हुई है। कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल जनहित में काम करेगी। जिन विधायकों को भाजपा ने खरीदा है, उन्होंने भी काले कोट सिला लिए थे, लेकिन वह नहीं जानते थे कि विधानसभा अध्यक्ष लॉ ग्रेजुएट हैं और कानूनी बारीकियों को अच्छी तरह जानते हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि नोट के दम पर सरकार हथियाने की कोशिश करने वालों को 1 जून को करसोग की जनता अपने वोट से सबक सिखाए। भाजपा ने कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट चुराई है, प्रदेश की जनता चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटें कांग्रेस को जिताकर उन्हें जवाब देगी। यह लड़ाई मेरी, विक्रमादित्य सिंह या विधानसभा अध्यक्ष की नहीं, आम जनता की है। नोट के दम पर अगर आपका वोट खरीदने की चेष्टा की जाएगी तो न लोकतंत्र बचेगा, न लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।