Himachal News: चुनाव से पहले महापौर की कुर्सी की पूजा, कोई बांध गया डोर

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम मंडी में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले ही कोई कुर्सी पर डोर बांध गया। कर्मचारी महापौर के कमरे में पूजा सामग्री देखकर हैरान रह गए।

 | 
नगर निगम मंडी में 25 नवंबर को महापौर और उपमहापौर चुने जाएंगे। 15 में से 11 पार्षद भाजपा और चार कांग्रेस समर्थित हैं। महापौर और उपमहापौर भाजपा के चुने जाने लगभग तय हैं, लेकिन गुरुवार को कर्मचारी महापौर के कमरे में पूजा सामग्री देखकर हैरान रह गए। महापौर की कुर्सी को लाल रंग की डोरी (मोली) बंधी थी। कुर्सी के नीचे फूल व अन्य सामग्री पड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे में भी पूजा करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

मंडी। नगर निगम मंडी में 25 नवंबर को महापौर और उपमहापौर चुने जाएंगे। 15 में से 11 पार्षद भाजपा और चार कांग्रेस समर्थित हैं। महापौर और उपमहापौर भाजपा के चुने जाने लगभग तय हैं, लेकिन गुरुवार को कर्मचारी महापौर के कमरे में पूजा सामग्री देखकर हैरान रह गए। महापौर की कुर्सी को लाल रंग की डोरी (मोली) बंधी थी। कुर्सी के नीचे फूल व अन्य सामग्री पड़ी थी। सीसीटीवी कैमरे में भी पूजा करने वाले का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ेंः-गोपाल नाग बने पालमपुर नगर निगम के मेयर और राजकुमार डिप्टी मेयर


चुनाव से दो दिन पहले कुर्सी की पूजा की शहर में खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे महापौर की कुर्सी के खेल से जोड़ रहे हैं। वीरवार को हर दिन की तरह कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में महापौर के कमरे की सफाई करने गए तो उनकी नजर वहां कमरे के एक कोने में कुछ फूल, चावल व पूजा की अन्य सामग्री पर पड़ी। महापौर की कुर्सी की एक टांग में लाल रंग की डोरी बंधी थी। यह बात नगर निगम कार्यालय में आग की तरह फैल गई।


 

यह भी पढ़ेंः-नगर निगम मेयर-डिप्टी चुनाव में विधायक डाल सकेंगे वोट, आदेश जारी

दैनिक जागरण की रिपोर्ट (यहां पढ़ें) के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों के पास बात पहुंची तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। हैरानी तब हुई जब तकनीक भी काम नहीं आई। कैमरे में किसी भी व्यक्ति के कमरे में प्रवेश की फुटेज नहीं थी। पूजा तो महापौर की कुर्सी की चाहत के लिए ही हुई है, लेकिन की किसने हर कोई यही जानना चाह रहा है।

यह भी पढ़ेंः-अब सरकारी स्कूल खुद तय करेंगे विद्यार्थियों की वर्दी के रंग

लंबे समय से खाली चल रहे हैं मेयर और डिप्टी मेयर के पद

नगर निगम मंडी को करीब 45 दिन के इंतजार के बाद 25 नवंबर को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहे हैं। खाली चल रहे दोनों पदों के चुनाव के लिए शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अंदरखाते दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कुर्सी खाली होने के बाद से ही गुपचुप राजनीतिक हलचल शुरू थी, लेकिन अब चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सक्रियता बढ़ गई है। बीते 12 अक्तूबर को नगर निगम मंडी के पहले मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।