हिमाचलः शौच गए डीएफओ का बीएसएल जलाशय में मिला शव

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जलाशय से एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मुंशी राम पुत्र दीपू राम निवासी बल्ह मंडी के रूप में हुई है। मुंशी राम वन विभाग डीएफओ हेडक्वार्टर मंडी में तैनात थे
 | 
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जलाशय से एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मुंशी राम पुत्र दीपू राम निवासी बल्ह मंडी के रूप में हुई है। मुंशी राम वन विभाग डीएफओ हेडक्वार्टर मंडी में तैनात थे

मंडी। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जलाशय से एक शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मुंशी राम पुत्र दीपू राम निवासी बल्ह मंडी के रूप में हुई है। मुंशी राम वन विभाग डीएफओ हेडक्वार्टर मंडी में तैनात थे। नहर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है शुक्रवार सुबह डीएफओ सरकारी वाहन में चालक के साथ करीब साढ़े चार बजे घर से निकले थे। उन्होंने शिमला होते हुए सोलन जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी सुंदरनगर बस स्टैंड के समीप पहुंची, तो उन्होंने चालक से गाड़ी रुकवाकर शौच जाने की बात कही। 


काफी देर तक जब मुंशी राम शौच कर वापस नहीं आए तो चालक ने उनके मोबाइल फोन पर काल की, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद चालक ने मुंशी राम के स्वजन को काल की। स्वजन ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। चक्कर आने की शिकायत है। चक्कर आने की शिकायत है। आसपास जाकर देख लो, चालक शौचालय के आसपास मुंशी राम को ढूंढता रहा लेकिन उनकी वहां कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इससे परेशान होकर चालक ने थाना सुंदरनगर को सूचित किया।

वहीं, करीब आठ बजे के आसपास स्थानीय लोगों द्वारा बीएसएल जलाशय में एक शव तैरता हुआ देखा, तो उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रसाशन को दी। इस पर थाना प्रभारी अंकुर और एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को दी। शव की पहचान डीएफओ हेडक्वार्टर मंडी मुंशी राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों व गाड़ी चालक के बयान दर्ज कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।