मंडी में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने धमकाया...कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की। महिला का यह भी आरोप है कि उसी व्यक्ति ने पहले भी उसकी बेटी के साथ भी गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। महिला ने पुलिस थाना धनोटू में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः 300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी, पांच साल में होगा 1800 करोड़ का बोझ
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि घनश्याम नाक व्यक्ति ने पहले उसका रास्ता रोका और उसके बाद उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। महिला के अनुसार व्यक्ति ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ेगा। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसका दुपट्टा छीन लिया और उसे सूंघने लगा। यही नहीं उसके शरीर को गंदी नियत से छूने का भी प्रयास किया।
यह भी पढ़ेंः-Nepal Plane Crash: भारत में शोक मना नेपाल लौटे 5 दोस्त, किस्मत ने दो की यूं बचाई जान
पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गुर्गा किया गिरफ्तार, सुंदरनगर के एक होटल में ठहरा था
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।