सीएम सुक्खू ने किया अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, देवी-देवताओं का नजराना बढ़ाया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राज देवता माधोराय के मंदिर में शीश नवाया और मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभायात्रा जलेब में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। 

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राज देवता माधोराय के मंदिर में शीश नवाया और मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभायात्रा जलेब में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। 

यह भी पढ़ेंः-वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हिमाचल में दौड़ी वंदे भारत बस, जानें क्या है खासियत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राज देवता माधोराय के मंदिर में शीश नवाया और मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभायात्रा जलेब में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। 

पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभायात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और राज देवता माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने पड्डल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देवताओं के नजराने और बजंतरियों के मानदेय में 10-10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम देव संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। देव समाज के हित के लिए सरकार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-Chamba News : चम्बा-चुवाड़ी सुरंग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 1500 करोड़ होंगे खर्च

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राज देवता माधोराय के मंदिर में शीश नवाया और मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभायात्रा जलेब में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ रहीं। 

मुख्यमंत्री ने पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों का ब्यौरा दिया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सियासी खेला जारी, कांग्रेस के छह बागियों सहित तीन निर्दलीय विधायक पहुंचे उत्तराखंड

84 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्स के शुभारंभ के मौके पर मंडी जिला को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस अवसर पर पड्डल से 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 5.20 करोड़ से निर्मित नागरिक चिकित्सालय रिवालसर के भवन और 1.72 करोड़ रुपये से निर्मित उपतहसील कटोला के भवन का लोकार्पण किया।

धर्मपुर क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग की 27 करोड़ रुपये की आठ बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के तहत बाल्हड़ा नाला, नाल्ड़ खड्ड, कुहटनाला, हरयाण नाला, श्रीलंका नाला, घारड़ा नाला, लोअर तनेहड़ नाला और बरच्छवाड़ पपलोग के आसपास खड्ड और नालों के तटीयकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा 11-11 करोड़ रुपये मढ़ी-संधोल और धर्मपुर-संधोल सड़क के स्तरोन्नत कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 28 करोड़ की लागत से बनने वाले 230 मीटर लंबे डबल स्पैन बैहरी पत्तन पुल और 5.47 करोड़ से गागल से सिमस सड़क के प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तीसरे चरण में स्त्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।