सावधान ! ब्यास के किनारे जाने से बचें, पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

Himachal Today News : बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

 | 
Himachal Today News : बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और मंडी-मनाली की ओर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। अन्यथा यहां आने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है और वहां पहाड़ों पर भी बर्फ पिघल रही है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें ः-धर्मशाला में PBKS vs CSK के बीच IPL मैच, बारिश डाल सकती है खलल, IMD का येलो अलर्ट


देशभर के नीचले हिस्सों में गर्मियां बढ़ने के कारण लोग हिमाचल के पहाड़ों का रुख करते हैं। इस दौरान वह कूल-कूल फील करने के लिए नदियों के किनारे चले जाते हैं और अठखेलियां करते हैं। मगर अब मंडी के पंडोह डैम प्रबंधन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहां। बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर कहा है कि पंडोह डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें ः-धर्मशाला में दलाई लामा से मिलीं कंगना रनौत, बोलीं- अद्भुत पल जीवन भर संजोकर रखूंगी

ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार ईजाफा हो रहा है। इस कारण पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें ः-झारखंड निवासी IPS Officer अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए DGP, संभाला पदभार


बीबीएमवी पंडोह के वरिष्ठ कार्यकारी अभियन्ता विवेक चोपड़ा ने बताया कि बीबीएमवी पंडोह के वरिष्ठ कार्यकारी अभियन्ता विवेक चोपड़ा ने बताया कि पंडोह डैम के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण डैम में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों को अतिरिक्त प्रवाह को नीचे की ओर छोड़ने के लिए संचालित किया जाना है। इस कारण ब्यास नदी में पानी का बहाव और बढ़ सकता है।

पानी का बहाव बढ़ने के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो तो उन्होंने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे सर्तकता बरतें तथा  नदी के समीप न जाएं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें लोगों ने बीबीएमबी प्रबंधन की चेतावनी को अनदेखा किया और हादसे का शिकार होना पड़ा था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।